ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 21 February 2025

Mahakumbh: कब तक चलेगा महाकुंभ? क्या संगम का पानी नहाने के लायक नहीं रहा गया? यूपी के मुख्य सचिव ने दिया हर सवाल का जवाब, देखें

Mahakumbh: कब तक चलेगा महाकुंभ? क्या संगम का पानी नहाने के लायक नहीं रहा गया? यूपी के मुख्य सचिव ने दिया हर सवाल का जवाब, देखें

डेली संवाद, महाकुम्भ नगर (प्रयागराज)। Mahakumbh: योगी सरकार (Yogi Government) आगामी 26 फरवरी को होने जा रहे महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के अंतिम महत्वपूर्ण स्नान की तैयारियों में जुट गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के निर्देश पर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार ने महाकुम्भ नगर पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

मीडिया से बातचीत में मुख्य सचिव मनोज सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि हम बेहतर यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन अंतिम स्नान के साथ ही सप्ताहांत यानी शनिवार रविवार के लिए व्यवस्था कर रहे हैं। हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।

CM Yogi in Mahakumbh
CM Yogi in Mahakumbh

महाकुंभ के बारे में दुष्प्रचार करने पर FIR

सोशल मीडिया पर महाकुम्भ को लेकर माहौल बिगाड़ने के कुत्सित प्रयास में लगे तत्वों पर भी योगी सरकार कड़ी नजर रख रही है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि हम लगातार इस पर नजर रख रहे हैं और हमने एफआईआर भी दर्ज की हैं। उन्होंने ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि अबतक पचास से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई हैं।

संगम का जल स्नान के लायक

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार ने नाव से संगम घाटों का निरीक्षण किया और साफ-सफाई की व्यवस्था को परखने के साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मुख्य सचिव मनोज सिंह ने बताया कि महाकुंभ की तिथियां ग्रह नक्षत्रों के हिसाब से तय होती है। उन्होंने कहा कि संगम का जल स्नान के लायक है।

Mahakumbh
Mahakumbh

बता दें कि पवित्र मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य सरस्वती नदी के संगम तट पर आयोजित विश्व के सबसे बड़े धार्मिक-सांस्कृतिक समागम महाकुम्भ में अबतक करीब 59 करोड़ श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगा ली है। 13 जनवरी 2025 से शुरू हुआ महाकुम्भ अब अपने अंतिम चरण में है।

प्रतिदिन एक करोड़ से अधिक लोग पहुंच रहे हैं

26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर आखिरी महत्वपूर्ण स्नान का आयोजन होना है, जिसे लेकर प्रदेश की योगी सरकार ने कमर कस ली है। महाकुम्भ में प्रतिदिन एक करोड़ से अधिक लोग पहुंच रहे हैं। इनमें सनातन धर्म की विभिन्न शाखाओं, मत-सम्प्रदाय से जुड़े साधु-संतों सहित देश के हर कोने से आस्थावान सनातनी संगम में स्नान की कामना लेकर प्रयागराज पहुंचे।

Mahakumbh
Mahakumbh

इसके अलावा राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विभिन्न राज्यों के राज्यपाल, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री, भूटान नरेश, विदेशी राजनयिकों, देश के दिग्गज उद्योगपतियों समेत फिल्मी दुनिया के नामचीन सितारों ने भी संगम में आस्था की डुबकी लगाई है।