Wednesday, 17 December 2025
पंजाब
Punjab News: महाराजा रणजीत सिंह प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट द्वारा आठ पूर्व कैडेटों का अचीवर अवार्ड से सम्मान
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा युवाओं के सपनों को पंख लगाने की प्रतिबद्धता के तहत महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट (MRSAFPI), एसएएस नगर ने अपने पूर्व कैडेटों की उपलब्धियों का जश्न मनाते हुए हाल ही में कमीशंड अधिकारी बने आठ कैडेटों को प्रतिष्ठित अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया।
अचीवर अवार्ड समारोह के दौरान इस प्रतिष्ठित संस्था द्वारा 2025 में रक्षा सेवाओं में कमीशन प्राप्त करने वाले अपने आठ कैडेटों को मान्यता दी गई, जिनमें से सात कैडेटों ने नवंबर/दिसंबर 2025 में और एक कैडेट ने मार्च 2025 में कमीशन प्राप्त किया था। इन युवा अधिकारियों ने प्रशिक्षण अधीन कैडेटों से बातचीत करते हुए प्री-कमीशनिंग अकादमियों से अपने अनुभव साझा किए और कैडेटों को अपने प्रदेश तथा देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट के निदेशक, मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने युवा अधिकारियों को उनके कमीशंड अधिकारी बनने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि एमआरएसएएफपीआइ में प्राप्त किए प्रशिक्षण उन्हें अपने करियर में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए एक लॉन्च पैड के रूप में काम करता रहेगा।
यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर
पंजाब के रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ( Aman Arora ) ने अचीवर अवार्ड प्राप्त करने वाले आठ युवा अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता पंजाब के अन्य युवाओं को भी रक्षा सेवाओं में सेवा निभाने तथा अपने देश और प्रदेश का नाम चमकाने के लिए प्रेरित करेगी।