ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 29 May 2026

Toxic Liquor: जहरीली शराब ने ली 15 लोगों की जान, कई की हालत गंभीर, मचा हड़कंप

Toxic Liquor: जहरीली शराब ने ली 15 लोगों की जान, कई की हालत गंभीर, मचा हड़कंप
डेली संवाद, पुणे। Toxic Liquor: देश में जहरीली शराब पीने से मौते होने का सिलसिला जारी है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि जहरीली शराब पीने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्‍य की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्‍ट्र (Maharashtra) के पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में जहरीली शराब पीने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्‍य की हालत गंभीर बताई जा रही है। पिंपरी-चिंचवाड़ के दापोडी और फुगेवाड़ी इलाके में आठ लोगों ने दम तोड़ा, जबकि पुणे के काले पड़ल इलाके में तीन और हडपसर इलाके में दो लोगों की मौत हुई।

इलाके में हड़कंप

वहीं घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शुरूआती जांच में सामने आया है कि जहरीली शराब आरोपी योगेश वानखेडे ने तैयार की थी, जो कथित तौर पर अवैध शराब कारोबार से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बताया जा रहा है कि शराब पीने के कुछ समय के बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई और मुंह से झाग निकलने लगा। इसके कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। इलाज के लिए ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।