ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 04 October 2025

Mahindra XUV: कार खरीदने का अच्छा मौका, एक ही झटके में सस्ती हुई महिंद्रा की ये XUV, जाने नई कीमत और इसके फीचर्स

Mahindra XUV: कार खरीदने का अच्छा मौका, एक ही झटके में सस्ती हुई महिंद्रा की ये XUV, जाने नई कीमत और इसके फीचर्स
डेली संवाद, नई दिल्ली। Mahindra XUV: महिंद्रा ने अपने सभी XUV मॉडलों की कीमतों में बड़ी कटौती की है। बता दें कि कंपनी की पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी महिंद्रा XUV 3XO पर ग्राहकों को अधिकतम 2.46 लाख रुपय तक की बचत हो सकती है। दरअसल, भारतीय बाजार में वाहन निर्माता Mahindra की ओर से SUV सेगमेंट में कई वाहनों की बिक्री की जाती है। अगर आप भी कंपनी की कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी Mahindra XUV 3XO के बेस वेरिएंट MX1 को खरीदने का मन बना रहे हैं और दो लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी (Mahindra XUV 3XO Down Payment and EMI) होगी।

Mahindra XUV 3XO MX1 Price

Mahindra की ओर से XUV 3XO के बेस वेरिएंट के तौर पर MX1 को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम (Mahindra XUV 3XO MX1 Price) कीमत 7.28 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इस गाड़ी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 51 हजार रुपये आरटीओ और करीब 39 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद Mahindra XUV 3XO MX1 on road price करीब 8.19 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है। [caption id="attachment_84436" align="aligncenter" width="1200"] mahindra vehicles mahindra vehicles[/caption]

दो लाख Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट MX1 को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 6.19 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको 9 फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 6.19 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 9066 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

Mahindra XUV 3XO में मिलते हैं ये फीचर्स

इस गाड़ी में डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ट्विन HD इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल क्लस्टर, 7-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसे 5-स्टार NCAP रेटिंग मिली है, और इसमें 6 एयरबैग दिए गए हैं। इंडियन मार्केट में ये गाड़ी Tata Nexon, Maruti Brezza, Hyundai Venue और Kia Sonet जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है।

कितनी महंगी पड़ेगी कार

अगर आप 9 फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 6.19 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 9066 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Mahindra XUV 3XO MX1 के लिए करीब 2.51 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 10.70 लाख रुपये हो जाएगी। [caption id="attachment_84435" align="aligncenter" width="1200"] mahindra vehicles News mahindra vehicles News[/caption]

किनसे होता है मुकाबला

Mahindra की ओर से XUV 3XO को कंपनी सब फोर मीटर एसयूवी के तौर पर ऑफर करती है। कंपनी की ओर से इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला Renault Kiger, Maruti Breeza, Tata Nexon, Kia Sonet, Hyundai Venue, Nissan Magnite जैसी SUVs के साथ होता है।