ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 01 June 2026

Haryana News: 'मेक इन हरियाणा’ नीति लॉन्च, 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हुए समझौते

Haryana News: 'मेक इन हरियाणा’ नीति लॉन्च, 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हुए समझौते
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने गुरुग्राम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई गति देने के उद्देश्य से ‘मेक इन हरियाणा’ नीति सहित 9 नई सेक्टोरल नीतियों और स्मार्ट निवेश सुविधा पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लगभग 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों से जुड़े विभिन्न एमओयू (समझौता ज्ञापनों) पर हस्ताक्षर किए गए। साथ ही आगामी Happening Haryana Global Investor Summit के लोगो का भी अनावरण किया गया।

आज का दिन महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन हरियाणा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राज्य के आर्थिक विकास और औद्योगिक प्रगति के एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में उद्योग केवल प्रोत्साहन (इंसेंटिव) नहीं, बल्कि बेहतर औद्योगिक इकोसिस्टम की भी अपेक्षा रखते हैं। उन्होंने कहा, “‘मेक इन हरियाणा’ केवल एक औद्योगिक नीति नहीं, बल्कि हरियाणा के आर्थिक विकास के अगले चरण का रोडमैप है। यह नीति निवेश, नवाचार और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”

नई विकास यात्रा का भागीदार

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि Narendra Modi के कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा भविष्य के औद्योगिक और आर्थिक नेतृत्व के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने देश-विदेश के निवेशकों, नवाचारकर्ताओं और वैश्विक साझेदारों को हरियाणा की नई विकास यात्रा का भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया।