Wednesday, 27 May 2026
राजनीति
Mamata Banerjee: पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, गिरफ्तारी की लटकी तलवार, जाने पूरा मामला
डेली संवाद, कोलकाता।
Mamata Banerjee FIR News: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में FIR दर्ज होने के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि ममता बनर्जी ने 2025 में कोलकाता में आयोजित एक ईद कार्यक्रम के दौरान सनातन और हिंदू धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी बयान को लेकर अब कानूनी कार्रवाई शुरू हुई है।
यह शिकायत वकील रिंकी चटर्जी सिह (Rinky Chatterjee Singh) ने दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि ममता बनर्जी ने अपने भाषण में ‘गंदा धर्म’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे हिंदू समाज और सनातन धर्म मानने वालों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।