Saturday, 25 April 2026
पंजाब
Punjab News: श्री गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा साहिब, कोटकपूरा की प्रबंधक कमेटी और संगत ने स्पीकर संधवां का किया सम्मान
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब विधानसभा द्वारा पारित “जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक 2026” अब कानून बन चुका है, जिससे समूची सिख संगत में खुशी और संतोष की लहर है। यह कानून श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी जैसी घटनाओं को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस ऐतिहासिक निर्णय के उपलक्ष्य में पूरे राज्य में विभिन्न स्थानों पर धन्यवाद समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में श्री गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा साहिब में प्रबंधक कमेटी और संगत द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आभार व्यक्त किया गया तथा पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां का विशेष रूप से सम्मान किया गया।