ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 28 October 2026

Punjab News: पंजाब में नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, 4 लोगों की मौके पर मौत, कई लोग घायल, मची चीख पुकार

Punjab News: पंजाब में नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, 4 लोगों की मौके पर मौत, कई लोग घायल, मची चीख पुकार

डेली संवाद, रोपड़। Punjab Himachal Pradesh Accident News: मनाली-कीरतपुर साहिब नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। देहणी मसेवाल के पास DJ साउंड वाली बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।

हादसे में जान गंवाने वाले चारों लोग पंजाब के रोपड़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, बस में सवार लोग कुल्लू में दशहरे का कार्यक्रम करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान देहणी मसेवाल के पास चालक का बस से नियंत्रण हट गया और बस गहरी खाई में जा गिरी।

कुल्लू दशहरे से लौट रही थी बस

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस के अनुसार, हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि सात अन्य घायल हुए।

यह भी पढ़ें: मैरिटन होटल को अवैध बताकर खाली करवाने वाले नगर निगम के अफसर हुए 'लाचार'

बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद शवों को श्री आनंदपुर साहिब अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया। घायलों को लेकर आगे की चिकित्सा संबंधी जानकारी का इंतजार है।

हादसे के कारणों की जांच

मनाली-कीरतपुर साहिब नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना के सटीक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।