Wednesday, 24 September 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब के CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, अब मुफ्त में मिलेगी ये सुविधा
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार (Punjab Govt) ने एक ठोस मानवीय पहल के तहत हाल ही में आई भीषण बाढ़ के दौरान लगभग पाँच लाख एकड़ ज़मीन पर अपनी फ़सल गंवाने वाले किसानों को दो लाख क्विंटल गेहूँ का बीज मुफ़्त देने का निर्णय लिया है।
[caption id="attachment_73746" align="aligncenter" width="1200"]
Farmer[/caption]
Punjab Flood[/caption]
Farmer[/caption]
2 लाख क्विंटल बीज मुफ़्त उपलब्ध कराया जाएगा
विवरण साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल की बाढ़ में राज्य के अन्न उत्पादकों को भारी नुकसान हुआ है और उन्हें 74 करोड़ रुपये मूल्य का यह दो लाख क्विंटल बीज मुफ़्त उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेहनती किसानों ने देश को अन्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है और उन्हें संकट से बाहर निकालने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को आगामी रबी सीज़न की फ़सल के लिए गेहूँ का बीज मुफ़्त उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की ओर से बाढ़ से हुई तबाही के कारण किसानों को पेश आई मुश्किलों को कम करने की एक छोटी-सी कोशिश है। भगवंत मान ने कहा कि इन भीषण बाढ़ों से हुई बड़े पैमाने की तबाही का अंदाज़ा भी नहीं लगाया जा सकता क्योंकि पंजाब ने पहले कभी इतना नुकसान नहीं देखा। [caption id="attachment_83382" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Flood[/caption]