ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 01 July 2025

Rules Change From July: बदल गए रेल किराए समेत कई बड़े नियम, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा भारी असर

july
july
डेली संवाद, चंडीगढ़। Rules Change From July: आज से जुलाई का महीना शुरू हो गया है और नया महीना शुरू होते ही कई बदलाव भी किए जाते है। बता दे कि रेलवे से लेकर गैस सिलेंडरों के दाम में बदलाव किया गया है जिससे आम लोगों की जेब पर काफी असर पड़ेगा।

जुलाई में 6  बदलाव

बता दे कि जुलाई (July) में 6  बदलाव किए गए है। आज से रेल का सफर करना महंगा हो गया है। वहीं तत्काल टिकट बुकिंग करने के लिए IRCTC अकाउंट आधार से लिंक करना होगा। इसके अलावा अब पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

रेल सफर महंगा

आज से ट्रेन में सफर करना महंगा हो गया है नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और एसी क्लास के किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। रेलवे के सामने बढ़ते खर्चे और मेंटेनेंस की लागत को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

तत्काल टिकट बुकिंग

तत्काल टिकट बुकिंग में भी बदलाव किया गया है अब तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान यात्रियों को आधार से डिजिटल वेरिफिकेशन कराना जरूरी होगा। इसका मतलब कि अब आपको अपना आधार IRCTC से लिंक करना होगा। आधार वेरिफाइड यूजर्स को टिकट बुकिंग के दौरान OTP मिलेगा, जिसे डालकर वेरिफिकेशन पूरा करके टिकट बुक कर सकेंगे।

पैन कार्ड नियम

सरकार ने पैन कार्ड नियमों में बदलाव किया है। 1 जुलाई 2025 से पैन कार्ड के लिए आवेदन करने पर आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है। आपके पास आधार नहीं है, तो पैन कार्ड नहीं बनवा सकेंगे।

UPI ट्रांजैक्शन

NPCI ने नया नियम लागू किया है जिसके तहत UPI पेमेंट करते वक्त यूजर को सिर्फ अल्टीमेट बेनिफिशियरी यानी असली रिसीवर का बैंकिंग नाम ही दिखेगा। QR कोड या एडिट किए गए नाम अब नहीं दिखेंगे। ये नियम 30 जून तक सभी UPI ऐप्स को लागू करने को कहा था।

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर

बता दे कि आज से 19 किलों का कॉमर्शियल गैस सिलेंडर रु58.50 तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत घटकर रु1665 हो गईं। पहले ये रु1723.50 में मिल रहा था। इससे आम लोगों को काफी राहत मिली है।

नकद बैंकिंग नियमों में संशोधन

बैंक ने अपने नकद लेनदेन नियमों में भी संशोधन किया है। शाखाओं या कैश रिसाइकलर मशीनों (CRM) पर प्रति माह केवल तीन निःशुल्क नकद लेनदेन की अनुमति होगी। इसके बाद प्रति लेनदेन 150 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।