Thursday, 04 September 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Maruti Grand Vitara: नई कार खरीदने जा रहे हैं? आज ही इस कार के ऑटोमैटिक वेरिएंट को ले आएं घर
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Maruti Grand Vitara: भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों को ऑफर करने वाली प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से मिड साइज SUV के तौर पर Maruti Grand Vitara की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इसे ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ भी ऑफर किया जाता है।
यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
अगर आप भी Maruti Grand Vitara के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को खरीदने का मन बना रहे हैं और 2 लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी (Maruti Grand Vitara Down Payment and EMI) होगी।Maruti Grand Vitara Price
Maruti Suzuki की ओर से Grand Vitara के Automatic वेरिएंट के तौर पर Delta AT को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम (Maruti Grand Vitara AT Price) कीमत 13.93 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 1.39 लाख रुपये आरटीओ और करीब 64 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। इसके साथ ही टीसीएस चार्ज के तौर पर 13930 रुपये भी जाएंगे। जिसके बाद Maruti Grand Vitara AT on road price करीब 16.10 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।दो लाख Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर आप इस गाड़ी के Automatic वेरिएंट को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 14.10 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको 9 फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 14.10 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 22690 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।