Tuesday, 23 December 2025
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर में पुलिस थाने के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन, नशा तस्करी और देह व्यापार का आरोप लगा कर हंगामा
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर (Jalandhar) में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब शिवसेना की एक महिला चेयरमैन और एक व्यक्ति के बीच जमकर बहस हुई। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (
Jalandhar
) के भार्गव कैंप स्थित टाहली वाले चौक पर शिवसेना की एक महिला चेयरमैन और 'लक्खो' नामक व्यक्ति के बीच पुराना विवाद सार्वजनिक हंगामे में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर देह व्यापार, नशा तस्करी और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए।
पुलिस थाने के बाहर धरना
वहीं महिला ने पुलिस से न्याय की मांग करते हुए धरने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही दूसरे पक्ष ने महिला पर झूठे केस दर्ज कराकर पैसे ऐंठने का आरोप लगाया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत करवाया।यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर
इस दौरान महिला ने लक्खो के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया। महिला का आरोप है कि पुरानी रंजिश के कारण लक्खो उनकी छवि खराब करने के लिए उन पर देह व्यापार में संलिप्त होने के झूठे आरोप लगा रहा है।