Friday, 13 February 2026
एजुकेशन
St Soldier News: सेंट सोल्जर के मुख्य कार्यालय में 'मातृ पित्र पूजन' को स्कूल छात्रों के साथ मनाया
डेली संवाद, जालंधर।
St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के मुख्य कार्यालय में सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मान नगर के छात्रों ने "वैलेंटाइन डे" मनाया। स्कूल द्वारा छात्र सज्ज धज्ज कर आए थे। जिसमें लड़कियों ने लाल रंग की फ्रॉक्स डाल, मानों परियों जैसी लग रही थी, और लड़के राजकुमार बन कर आए थे।
जिसमें ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को इस दिन का महत्त्व और सब के इकठे होने का मूल कारण बताते हुए कहा की यह दिन उनकी जिंदगी के सबसे प्रियजनो जैसे की उनके माता-पिता, भाई बहन और गुरुजनो के साथ मिलझुल कर मनाने का दिन है, एवं उनसे आशीर्वाद ओर उनका धन्यवाद करने का दिन है, क्योंकि आज हम जो भी है उनके दिए हुए ज्ञान, निर स्वार्थ प्रेम भावना कारण है।