ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 15 July 2026

Jalandhar News: जालंधर के विकास कार्यों का मेयर विनीत धीर ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जालंधर के विकास कार्यों का मेयर विनीत धीर ने लिया जायजा
जालंधर के विकास कार्यों का मेयर विनीत धीर ने लिया जायजा
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर शहर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए मेयर विनीत धीर द्वारा विभिन्न इलाकों का दौरा किया गया। इस दौरान मौके पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही मेयर विनीत धीर ने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी ली। वहीं मेयर ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरवासियों को हो रही परेशानियों का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए। [caption id="attachment_23211" align="aligncenter" width="1200"] जालंधर के विकास कार्यों का मेयर विनीत धीर ने लिया जायजा जालंधर के विकास कार्यों का मेयर विनीत धीर ने लिया जायजा[/caption] इसके साथ ही विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस अवसर पर मेयर ने कहा गया कि नगर निगम जालंधर और आम आदमी पार्टी की सरकार शहर के विकास, जनकल्याण और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रशासन का लक्ष्य है कि शहर के सभी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को और मजबूत किया जाए तथा लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। [caption id="attachment_23212" align="aligncenter" width="1200"] जालंधर के विकास कार्यों का मेयर विनीत धीर ने लिया जायजा जालंधर के विकास कार्यों का मेयर विनीत धीर ने लिया जायजा[/caption]