ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 11 October 2025

Firing In Punjab: पंजाब में मेडिकल स्टोर मालिक पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, हालत गंभीर

डेली संवाद, तरनतारन। Firing In Punjab: पंजाब (Punjab) से आए दिन गोलीबारी के मामले सामने रहते है। बीते दिन भी पंजाब के बटाला के एक रेस्टोरेंट में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी।

मेडिकल स्टोर मालिक पर तबाड़तोड़ गोलियां

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के तरनतारन ( Tarn Taran ) में मेडिकल स्टोर के मालिक पर तबाड़तोड़ गोलियां चली है जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए है जिसके चलते उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। [caption id="attachment_88780" align="alignnone" width="413"] Firing In Punjab Firing In Punjab[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

बताया जा रहा है कि तरनतारन के हलका खेमकरण के अंतर्गत भिखीविंड में बलेर रोड पर स्थित बाबा दीप सिंह जी मेडिकल स्टोर के मालिक वरिंदर सिंह पुत्र फकीर सिंह निवासी माड़ी मेघा के साथ गोलीबारी की घटना घटी।

अस्पताल में भर्ती वरिंदर सिंह

वरिंदर सिंह अपनी दुकान पर लौट रहा था, तभी पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसकी जांघों में गोली मार दी। इस दौरान वरिंदर सिंह घायल हो गया और उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच करनी शुरू कर दी गई है। वहीं गोलीबारी करने वाले मोटरसाइकिल सवार दोनों लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।