Wednesday, 08 April 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
School Bus Accident: स्कूली बच्चों से भरी बस के साथ भयानक हादसा, मची चीख-पुकार
डेली संवाद, मेरठ।
School Bus Accident: स्कूली बच्चों से भरी बस के साथ भयानक हादसा होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि 50 से अधिक बच्चों से भरी स्कूल बस खाई में पलट गई है जिससे चलते बच्चों में चीख पुकार मच गई।
मिली जानकारी के मुताबिक मेरठ
(Meerut
) में सेंट मेरीज एकेडमी की बस काली नदी के बराबर में करीब 15 फीट गहरी खाई में पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में 50 से 55 बच्चे सवार थे। बच्चों को हल्की चोटें आई है जिसके चलते उनको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।