Monday, 13 October 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब द्वारा तमिलनाडु वॉटर इन्वेस्टमेंट कंपनी के साथ बैठक
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: बुड्डा दरिया की सफाई, इसके पुनर्जीवन और लुधियाना (
Ludhiana
) के रंगाई उद्योग से जुड़ी गंदे पानी की समस्याओं के समाधान के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए, पंजाब सरकार ने 8 अक्टूबर को मैगसीपा, चंडीगढ़ में तमिलनाडु वॉटर इन्वेस्टमेंट कंपनी (TWIC) के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। यह कंपनी तमिलनाडु सरकार और IL&FS का एक संयुक्त उपक्रम है, जो तिरुपुर और इरोड जैसे प्रमुख वस्त्र क्लस्टरों में ज़ीरो लिक्विड डिस्चार्ज (ZLD) आधारित सामान्य अपशिष्ट शोधन संयंत्र (CETPs) स्थापित करने के लिए जानी जाती है।
AAP Sanjeev Arora[/caption]
बैठक PDC के सदस्य द्वारा बुलाई गई
यह बैठक पंजाब विकास आयोग (PDC) के सदस्य (उद्योग एवं वाणिज्य) वैभव महेश्वरी द्वारा बुलाई गई थी। यह बैठक उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री संजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति के व्यापक प्रयासों का हिस्सा थी, जिसका उद्देश्य बुड्डा दरिया (Budha Dariya) प्रदूषण का समाधान करना और पंजाब के औद्योगिक क्लस्टरों में प्रदूषण नियंत्रण प्रणालियों का आधुनिकीकरण करना है।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
बैठक में पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की चेयरपर्सन श्रीमती रीना गुप्ता, पंजाब विकास आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा बांसल, सचिव (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी) श्री प्रियांक भारती, आईएएस, नगर निगम लुधियाना के आयुक्त श्री आदित्य धाचवाल, आईएएस, तथा पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड , पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड और स्थानीय निकाय विभाग के प्रतिनिधियों सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरक्त की। [caption id="attachment_75736" align="aligncenter" width="1200"]
AAP Sanjeev Arora[/caption]