Monday, 22 September 2025
पंजाब
Punjab News: मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने 12.15 करोड़ की लागत वाली आठ मुख्य संपर्क सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News:
पंजाब (
Punjab
) के राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज 12.15 करोड़ रुपये की लागत वाली आठ मुख्य संपर्क सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
इन संपर्क सड़क परियोजनाओं में गद्दोवाल से करौर (1.80 किलोमीटर), मानगढ़ से कोहाड़ा-माछीवाड़ा (1.10 किलोमीटर), कटानी खुर्द से कोट गंगू राय, उप्पलां संघे से माछीवाड़ा (7.20 किलोमीटर), छंदड़ां से कटानी (1.23 किलोमीटर), चंडीगढ़ सड़क से छंदड़ां (1.20 किलोमीटर), एल.सी. सड़क से हीरां से बरवाला से साहनेवाल से रामगढ़ (10.70 किलोमीटर), हीरां से कनेच (2.12 किलोमीटर) और साहनेवाल खुर्द सड़क (0.73 किलोमीटर) शामिल हैं।