Wednesday, 06 August 2025
पंजाब
Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब में पेश हुए मंत्री हरजोत बैंस, मिली धार्मिक सजा
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News:
पंजाब (Punjab) के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस (Harjot Singh Bains) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है खबर है कि हरजोत सिंह बैंस बुधवार को अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में सिखों की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश हुए।
Harjot Singh Bains[/caption]
श्री अकाल तख्त साहिब में किया था तलब
उन्होंने 24 जुलाई को पंजाब भाषा विभाग की तरफ से जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर नाच-गाने का कार्यक्रम कराने पर पांच सिंह साहिबानों के सामने अपनी गलती स्वीकार की। बता दे कि उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब में तलब किया गया था।यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा
स्पष्टीकरण के बाद जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि हरजोत सिंह बैंस ( Harjot Singh Bains ) ने अपनी गलती मान ली है और ये साफ हो गया है कि समारोह के दौरान मर्यादा का उल्लंघन हुआ था। इसके बाद हरजोस सिंह बैंस को धार्मिक सजा दी गई है। जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने मंत्री बैंस को सजा सुनाते हुए कहा कि अभी अमृतसर में गोल्डन टेंपल से गुरुके महल तक पैदल जाएंगे। यहां साफ-सफाई करांगे। [caption id="attachment_80772" align="alignnone" width="1200"]
Harjot Singh Bains[/caption]