Tuesday, 16 September 2025
पंजाब
Punjab News: मंत्री खुड्डियाँ ने केंद्र सरकार से 151 करोड़ जारी करने कि की अपील
डेली संवाद, चंडीगढ़/नई दिल्ली।
Punjab News: हाल ही में आए बाढ़ के कारण पंजाब के 2185 गांवों में लगभग 5 लाख एकड़ क्षेत्र की फसलें बर्बाद होने का हवाला देते हुए पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियाँ (
Gurmeet Singh Khudian
) ने केंद्र सरकार से अपील की है कि पंजाब के सरहदी जिलों में कृषि भूमि को सिल्ट मुक्त करने के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) के तहत 151 करोड़ रुपये अतिरिक्त वित्तीय सहायता के रूप में तुरंत जारी किए जाएँ।
Gurmeet Singh Khudian, Minister of Animal Husbandry, Dairy Development and Fisheries[/caption]
बाढ़ से खड़ी फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुँचा
आज यहाँ पूसा भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित रबी सीजन फसलों संबंधी राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन–2025 को संबोधित करते हुए खुड्डियाँ ने कहा कि हालिया बाढ़ से कृषि योग्य भूमि और खड़ी फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुँचा है।यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
पंजाब के सरहदी जिले अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, पठानकोट, कपूरथला, फाजिल्का और फिरोज़पुर सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं, जहाँ खेतों में 5–5 फुट तक सिल्ट/रेत जमा हो गई है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने देश के किसी भी हिस्से में संकट आने पर हमेशा बड़े दिल से मदद की है और अब इन आपदा भरे हालातों से पंजाब को बाहर निकालने के लिए केंद्र को मदद का हाथ बढ़ाना चाहिए। [caption id="attachment_22256" align="aligncenter" width="800"]
Gurmeet Singh Khudian, Minister of Animal Husbandry, Dairy Development and Fisheries[/caption]