ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 22 January 2026

Jalandhar News: जालंधर में नाबालिग बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर में एक 10 साल की बच्ची के साथ 15 साल के युवक द्वारा दुष्कर्म और मारपीट करने का मामला सामने आ रहा है जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर ( Jalandhar ) में एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके पड़ोसी द्वारा दरिंदगी की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने छत पर खेल रही बच्ची को बंधक बनाकर कमरे में ले जाकर रेप किया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

जानकारी मुताबिक ये घटना 19 जनवरी की है। पीड़ित बच्ची जब अपने घर की छत पर खेलने के लिए गई थी। इसी दौरान पहली आरोपी युवक भी छत पर पहुंच गया। उसने पहले मासूम को डराया-धमकाया और जब बच्ची ने डर के मारे रोना शुरू किया, तो आरोपी ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की।

जबरन उठाकर कमरे में ले गया

इसके बाद आरोपी युवक मासूम बच्ची को जबरन उठाकर अपने फ्लैट के कमरे में ले गया, जहां उसने उसके साथ रेप किया। काफी देर तक जब बच्ची नीचे नहीं आई, तो परिजन उसे ढूंढते हुए ऊपर पहुंचे। बच्ची खून से लथपथ और बदहवास हालत में मिली। [caption id="attachment_82623" align="aligncenter" width="1200"] Arrested Arrested[/caption] तभी परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्ची का मेडिकल करवाया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।