ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 26 March 2026

Jalandhar News: श्री राम नवमी पर मिथिला वेलफेयर सोसाइटी ने किया धार्मिक आयोजन

Jalandhar News: श्री राम नवमी पर मिथिला वेलफेयर सोसाइटी ने किया धार्मिक आयोजन
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: श्री राम नवमी के पावन पर्व के अवसर पर मिथिला वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बस्ती दानिशमंद में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान श्री राम के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ( Mohinder Bhagat ) विशेष रूप से उपस्थित हुए। उनके आगमन पर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि भगवान श्री राम का जीवन हमें मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

गर्मजोशी से स्वागत किया

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने सोसाइटी के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस अवसर पर मिथिला वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रवचनों का भी आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में वार्ड इंचार्ज कमल लोच, प्रिंस, ओम प्रकाश सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।