ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 02 June 2026

Jalandhar News: जालंधर में ED के सामने पेश हुए MLA रमन अरोड़ा, जाने क्या है मामला

जालंधर में ED के सामने पेश हुए MLA रमन अरोड़ा
जालंधर में ED के सामने पेश हुए MLA रमन अरोड़ा
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora) आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) के मामले में उनसे पूछताछ की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora) मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले में पूछताछ के लिए ईडी (ED) दफ्तर में पेश हुए। बता दे कि उन्हें ईडी की ओर से समन जारी कर 2 जून को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था।

आय से अधिक संपत्ति

बताया जा रहा है कि यह जांच आय से अधिक संपत्ति के एक मामले से जुड़ी है, जिसमें उन्हें पहले पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने गिरफ्तार भी किया था। रमन अरोड़ा (Raman Arora) पर दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों से वसूली करने के आरोप भी लगे हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पंजाब विजिलेंस की ओर से विधायक के खिलाफ दर्ज FIR को आधार बनाकर ED ने मनी लांड्रिंग को लेकर जांच शुरू की है। बता दे कि विजिलेंस ब्यूरो ने उनके खिलाफ 1.10 करोड़ रुपए की संपत्ति का मामला दर्ज किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था।