ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 07 September 2025

MLA Raman Arora: विधायक रमन अरोड़ा की बढ़ गई मुश्किलें, कोर्ट में पेशी के दौरान ये हुआ फैसला

MLA Raman Arora: विधायक रमन अरोड़ा की बढ़ गई मुश्किलें, कोर्ट में पेशी के दौरान ये हुआ फैसला
डेली संवाद, जालंधर। MLA Raman Arora News Update: करप्शन केस में जेल से जमानत के बाद पैसे वसूली के आरोप में पुलिस रिमांड पर चल रहे विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) को लेकर नई खबर सामने आई है। आज रमन अरोड़ा को कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस की दलील सुनने के बाद उनका रिमांड 3 दिन और बढ़ा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

जानकारी के मुताबिक विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora) को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया था। विधायक रमन अरोड़ा की 3 दिन की रिमांड अवधि आज खत्म होने के बाद पुलिस ने उन्हें फिर से कोर्ट में पेश किया। [caption id="attachment_79796" align="aligncenter" width="1200"] MLA Raman Arora MLA Raman Arora[/caption]

विधायक रमन अरोड़ा का रिमांड बढ़ा

जालंधर पुलिस द्वारा विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) को अदालत में पेश किया गया। अदालत में सुनवाई के दौरान पुलिस की तरफ से दलील पेश की गई कि विधायक रमन अरोड़ा से अभी पूछताछ चल रही है, कई सवाल अनसुलझे हैं। इसलिए पूछताछ के लिए रिमांड बढ़ाया जाए। [caption id="attachment_72357" align="aligncenter" width="800"] Jalandhar AAP MLA Raman Arora Arrest Jalandhar AAP MLA Raman Arora Arrest[/caption]

जमानत के बाद नई एफआईआर

पुलिस की दलीलों के बाद अदालत ने रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) का पुलिस रिमांड 3 दिन और बढ़ा दिया है। आपको बता दें कि विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ विजीलैंस की जांच चल रही है, जिस दिन रमन अरोड़ा को जमानत मिली, उसी दिन पुलिस ने उन्हें धन उगाही के मामले में गिरफ्तार कर लिया था।