ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 13 July 2026

School Bomb Threat: पीएम के दौरे से पहले स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Bomb Threat
Bomb Threat
डेली संवाद, मोहाली। School Bomb Threat: पंजाब में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है जिसके बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले मोहाली (Mohali) के 6 स्कलों को सुबह-सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद स्कूलों को बंद करा दिया गया। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

परिसर की गहन तलाशी

सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता की टीमें स्कूलों में पहुंचीं। परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है। फेज-6 स्थित शिवालिक पब्लिक को सुबह करीब 9 बजे ऑफिशियल ईमेल पर धमकी भरा मैसेज आया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

शिवालिक के कोऑर्डिनेटर ने कहा कि उस वक्त दूसरा पीरियड चल रहा था, जब यह मेल आई। अब टीमें जांच कर रही हैं। बच्चों को ले जाने के लिए हमने परिनजों को मैसेज भेज दिया है।