ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 03 September 2026

Punjab News: पंजाब पुलिस के ASI की गोली लगने से मौत, मचा हड़कंप; परिवार ने उठाए सवाल

Punjab News: पंजाब पुलिस के ASI की गोली लगने से मौत, मचा हड़कंप; परिवार ने उठाए सवाल

डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है खबर है कि मोहाली के सेक्टर-80 में गुरुवार सुबह एक ASI की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ASI ओंकार सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस शुरुआती जांच में इसे एक्सीडेंटल फायरिंग का मामला बता रही है। ओंकार सिंह रिटायर्ड DGP अर्पित शुक्ला के गनमैन के तौर पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि ओंकार सिंह को उनकी सर्विस पिस्तौल से करीब से 4-5 गोलियां लगीं।

अचानक खड़े-खड़े गिर गए

घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य अस्पताल और मॉर्चरी पहुंचे। परिवार के अनुसार, गुरुवार सुबह उन्हें फोन कर बताया गया कि ओंकार सिंह ड्यूटी के दौरान अचानक खड़े-खड़े गिर गए और इसी दौरान गोली चल गई। उनकी पत्नी ने बताया कि ओंकार सिंह पिछले कुछ समय से काफी परेशान चल रहे थे और छुट्टी लेना चाहते थे। हालांकि, उन्हें छुट्टी नहीं मिल पा रही थी।

परिवार के मुताबिक, बुधवार को ओंकार सिंह छुट्टी पर थे, लेकिन अचानक एक फोन आने के बाद उन्हें ड्यूटी पर बुला लिया गया। इसके बाद सुबह हुई घटना की जानकारी परिवार को दी गई। ओंकार सिंह की पत्नी का कहना है कि उन्हें फोन पर बताया गया कि गले में डाली पिस्तौल से गिरने के दौरान गोली चली।

4-5 गोलियां लगीं

वहीं परिवार इस बात को लेकर सवाल उठा रहा है कि अगर गिरने की वजह से अचानक फायरिंग हुई थी, तो 4-5 गोलियां कैसे लगीं। परिवार ने घटना की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह और घटना की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो पाएंगी।