Thursday, 23 July 2026
पंजाब
Punjab News: मोहिंदर भगत ने बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: पंजाब (Punjab) के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) ने लुधियाना में निर्माणाधीन बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा इस परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व में पंजाब सरकार बागवानी को प्रोत्साहित करने, फसली विविधीकरण को बढ़ावा देने तथा किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचे का विकास तथा उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।