Friday, 23 January 2026
जालंधर
Jalandhar News: हर वार्ड में विकास हमारी प्राथमिकता- मोहिंदर भगत ने गोतम नगर में 35 लाख के कार्य का किया शुभारंभ
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: शहर के विकास कार्यों को गति देते हुए वार्ड नंबर 60 के गोतम नगर इलाके में करीब 35 लाख रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस विकास परियोजना का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री पंजाब सरकार मोहिंदर भगत एवं जालंधर के मेयर माननीय श्री विनीत धीर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत (
Mohinder Bhagat
) ने कहा कि गोतम नगर में गलियों के निर्माण कार्य की शुरुआत होना क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और नगर निगम की प्राथमिकता शहर के हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्य करवाना है, ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
वहीं जालंधर के मेयर विनीत धीर ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के हर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गोतम नगर की गलियों का निर्माण कार्य जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे अब प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।
मेयर विनीत धीर ने आगे कहा कि नगर निगम का उद्देश्य है कि लोगों को साफ-सुथरा वातावरण, बेहतर सड़कें और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर मिले। इस काम के पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी और मोहल्ले का स्वरूप भी बेहतर होगा।
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लंबे समय से गोतम नगर की गलियों की स्थिति खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब इन गलियों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि जलभराव की समस्या में भी कमी आएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में वार्ड की अन्य आवश्यक समस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।