Thursday, 28 August 2025
पंजाब
Punjab News: मोहिंदर भगत पहुंचे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में, राहत कार्यों का लिया जायज़ा
डेली संवाद, सुल्तानपुर लोधी।
Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत (
Mohinder Bhagat
) ने आज सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित इलाकों, जैसे बाऊपुर और आसपास के अन्य गांवों का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की।
[caption id="attachment_80970" align="aligncenter" width="1200"]
Flood In Punjab[/caption]
Flood In Punjab[/caption]
किए जा रहे राहत प्रयासों का जायज़ा लिया
उन्होंने ट्रैक्टर के माध्यम से जाकर राज्यसभा सांसद संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल के साथ मिलकर पंजाब सरकार (Punjab Govt) द्वारा बाढ़ के दौरान किए जा रहे राहत प्रयासों का जायज़ा लिया।यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह
कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के कार्य में और तेजी लाई जाए। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सौंपी गई ड्यूटी के तहत वे लोगों की समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए यहां पहुंचे हैं।