ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 19 May 2026

Monsoon Alert: मानसून ने पकड़ ली रफ्तार, भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी, उत्तर भारत में लू का असर जारी

Weather Update
Weather Update
डेली संवाद, चंडीगढ़। Monsoon Alert: देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग इस संकट से राहत पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कुछ राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग ( IMD ) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गति पकड़ ली है और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के कई हिस्सों में प्रवेश कर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, आज, 19 मई को देश भर के कई राज्यों में भारी बारिश, गरज और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

3-4 दिनों में मानसून

बता दे कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 18 मई तक दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आगे बढ़ चुका है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 3-4 दिनों में मानसून के और आगे बढ़ने की संभावना है। [caption id="attachment_111059" align="aligncenter" width="1200"] Monsoon Alert Monsoon Alert[/caption]
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
मानसून के 26 मई के आसपास केरल पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि, इस समय सीमा में चार दिन आगे-पीछे हो सकते हैं। मानसून के तेजी से आगे बढ़ने के कारण दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की गतिविधि पहले ही बढ़ने लगी है।

तेज हवाएं चलने की संभावना

मौसम विभाग ने 19 मई को केरल, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं कर्नाटक और केरल के तटीय इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। उत्तर भारत में लू की मार कम होने के फिलहाल कोई संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 19 मई को भी लू का असर जारी रहने की आशंका है।