ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 14 July 2026

Punjab Weather Update: पंजाब में मानसून की चाल हुई धीमी, जानिए कब और कहां होगी बारिश

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में इस बार मानसून का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं तेज बारिश हो रही है तो कई इलाकों में लंबे अंतराल तक बारिश नहीं होने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। जुलाई में अच्छी बारिश की उम्मीद थी, लेकिन फिलहाल मानसून की गतिविधियां अनियमित बनी हुई हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में करीब 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि तापमान अभी सामान्य सीमा के आसपास ही बना हुआ है, लेकिन नमी बढ़ने से उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। [caption id="attachment_9136" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

कई जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी

मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, फिरोजपुर, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब और फाजिल्का समेत कई जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 15 और 16 जुलाई को बारिश की गतिविधियां और कमजोर पड़ सकती हैं। इन दिनों मुख्य रूप से राज्य के पूर्वोत्तर क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 17 जुलाई से कुछ अन्य जिलों में बारिश का दायरा फिर से बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।