Thursday, 12 February 2026
पंजाब
Electricity Billing System: बिजली बिल में बड़ा बदलाव, नए नियम लागू, जानें आपकी जेब पर कितना असर
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Electricity Billing System: बिजली उपभोक्ताओं को अब हर महीने बिजली बिल मिलेगा। चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (
CPDL
) ने संयुक्त विद्युत नियामक आयोग (जेईआरसी) के दिशानिर्देशों के तहत मासिक बिलिंग प्रणाली लागू की है।
वहीं नई प्रणाली लागू होने के साथ ही कई उपभोक्ताओं को बिलों में देरी, कुछ बिलों का न मिलना और खाता संख्या में बदलाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही सीपीडीएल ने बिजली बिल जमा करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी से बढ़ाकर 17 फरवरी, 2026 कर दी है।