Wednesday, 11 February 2026
पंजाब
Punjab News: SP ऑफिस के बाहर धरने पर बैठा मूसेवाला का परिवार, जाने क्या है मामला
डेली संवाद, मानसा।
Punjab News: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने एसपी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, सिद्धू मूसेवाला के पिता ने पुलिस पर गैंगस्टरों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि पांच दिन बीत जाने के बाद भी आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा है कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता, वह पक्के तौर पर यहीं बैठे रहेंगे।