ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 18 September 2025

Jalandhar News: स्व. श्री आरसी चोपड़ा स्मृति दो दिवसीय राष्ट्रीय मूट कोर्ट आज से शुरू, प्रतियोगिता में 13 राज्यों एवं यूटी से 44 टीमें लेगी भाग

Jalandhar News: स्व. श्री आरसी चोपड़ा स्मृति दो दिवसीय राष्ट्रीय मूट कोर्ट आज से शुरू, प्रतियोगिता में 13 राज्यों एवं यूटी से 44 टीमें लेगी भाग
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: 14वीं स्वर्गीय श्री आर.सी. चोपड़ा स्मृति दो दिवसीय राष्ट्रीय मूट कोर्ट आज से शुरू होगी। जिसका आयोजन सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में कॉलेज डायरेक्टर प्रो. एस.सी शर्मा की देख रेख में होगा। इसमें 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जिसमें पंजाब (Punjab) , हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, चंडीगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, वेस्ट बंगाल आदि राज्यों के प्रतिनिधित्व करने वाली 44 टीमें प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंची है। [caption id="attachment_3631" align="aligncenter" width="800"] Anil-Chopra-and-Sangeeta-Chopra Anil-Chopra-and-Sangeeta-Chopra[/caption]

प्रारंभिक राउंड के लिए, 11 कोर्ट रूम

प्रतियोगिता में पहले तीन प्रारंभिक राउंड के लिए, 11 कोर्ट रूम होंगे, जिनमें प्रत्येक कोर्ट में दो अधिवक्ता जज होंगे, जो पहले दिन प्रत्येक राउंड में 4 अलग-अलग टीमों का मूल्यांकन करेंगे और अंतिम दिन सेमीफाइनल में दो कोर्ट होंगे, जिनमें प्रत्येक में दो वरिष्ठ अधिवक्ता जज होंगे।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

फाइनल के लिए, उच्च न्यायालय के दो सेवानिवृत्त न्यायाधीश बेंच का गठन करेंगे। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21,000 रुपए और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 11,000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा रनरअप को 5,100 रुपये की राशि, सर्वश्रेष्ठ मूटर और सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता एवं बेस्ट स्टूडेंट एडवोकेट को 5100 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

अनिल चोपड़ा और संगीता चोपड़ा ने छात्रों का किया स्वागत

इसके अलावा सेकण्ड सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता, सेकंड बेस्ट वकील को 3,100 रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा। ग्रुप के चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने विभिन्न राज्यों से आए छात्रों का स्वागत किया और उन्हें होने वाली प्रतियोगता के लिए शुभकामनाएं दी।