Thursday, 11 September 2025
पंजाब
Punjab Flood: पिछले 24 घंटे में 40 और व्यक्ति बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित निकाले गए
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Flood: पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां (
Hardeep Singh Mundian
) ने आज बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 40 और व्यक्तियों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जिससे पूरे राज्य में अब तक बचाए गए लोगों की कुल संख्या 23,337 हो गई है।
[caption id="attachment_84473" align="aligncenter" width="1200"]
Hardeep Singh Mundian took charge in the flood-affected area[/caption]
Hardeep Singh Mundian took charge in the flood-affected area[/caption]
प्रभावित व्यक्तियों की संख्या 3,88,508 तक पहुंच गई
राजस्व मंत्री ने बताया कि पंजाब में बाढ़ का कहर अभी जारी है, जिससे 29 और गांव, 42 लोग और लगभग 398 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि प्रभावित हो गई है। इस प्रकार 22 ज़िलों में प्रभावित गांवों की संख्या 2214 हो गई है, जबकि प्रभावित व्यक्तियों की संख्या 3,88,508 तक पहुंच गई है।यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
उन्होंने आगे बताया कि पिछले 24 घंटों में फाजिल्का और मानसा में एक-एक व्यक्ति की मृत्यु दर्ज की गई, जिससे राज्य भर में मृतकों की कुल संख्या 55 हो गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 111 राहत शिविर चल रहे हैं, जहां 4585 प्रभावित लोग रह रहे हैं।