ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 17 September 2025

Punjab Flood: 769 और व्यक्ति राहत कैंपों से अपने घर लौटे

Punjab Flood: 769 और व्यक्ति राहत कैंपों से अपने घर लौटे
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Flood: पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ( Hardeep Singh Mundian ) ने आज बताया कि हालात में सुधार के साथ पिछले 24 घंटे के दौरान राहत कैंपों की संख्या 41 से घटाकर 38 कर दी गई है और यहाँ बसेरा कर रहे व्यक्तियों की संख्या 1945 से तेज़ी से घटकर 1176 रह गई है। [caption id="attachment_84473" align="aligncenter" width="1200"] Hardeep Singh Mundian took charge in the flood-affected area Sasrali Hardeep Singh Mundian [/caption]

व्यक्तियों की बड़ी संख्या का अपने घर लौटना शुभ संकेत

उन्होंने कहा कि 769 व्यक्तियों की बड़ी संख्या का अपने घर लौटना शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि राहत और पुनर्वास कार्य सुचारू ढंग से अगले चरण में बढ़ रहे हैं और परिवार लगातार अपने घर वापस लौट रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राहत कार्यों के तहत अब तक कुल 23,340 व्यक्तियों को बाढ़ वाले पानी से सुरक्षित निकाला गया है और प्रदेश सामान्य हालात की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रभावित गांवों की संख्या 2483 से बढ़कर 2484 हो गई है जबकि प्रभावित आबादी अब 3,89,279 है।

मृतकों की संख्या 57 हो गई

राजस्व मंत्री ने बताया कि प्रभावित फसल क्षेत्रफल 1,98,525 हेक्टेयर से बढ़कर 1,99,678 हेक्टेयर पहुंच गया है क्योंकि ज़िला फाजिल्का में 1153 हेक्टेयर से अधिक कृषि योग्य भूमि प्रभावित हुई है। मुंडियां ने बताया कि बरनाला ज़िले में एक और मृत्यु की रिपोर्ट के साथ प्रदेश में कुल मृतकों की संख्या 57 हो गई है।