Thursday, 07 August 2025
पंजाब
War on Drugs: 159 दिनों में 25 हज़ार से अधिक नशा तस्कर काबू
डेली संवाद, चंडीगढ़।
War on Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच अनुसार आगामी स्वतंत्रता दिवस के शांतिपूर्ण जश्नों को यकीनी बनाने के लिए पंजाब पुलिस (
Punjab Police
) ने आज समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही शुरू करते हुये पिछले तीन सालों में हथियार एक्ट के अधीन तीन से अधिक मामलों में शामिल व्यक्तियों के घरों पर एक ही समय छापेमारी की।
[caption id="attachment_8679" align="aligncenter" width="800"]
DGP Gaurav Yadav PC[/caption]
DGP Gaurav Yadav PC[/caption]
इन व्यक्तियों के घरों की जांच की
यह छापेमारी डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशों पर आगामी स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मद्देनज़र चल रहे विशेष ऑपरेशनों के हिस्से के तौर पर की गई है।यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा
स्पैशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि यह आपरेशन राज्य भर में एक ही समय चलाया गया और सभी सीपीज़/ऐसऐसपीज़ को गज़टिड रैंक के अधिकारी की निगरानी में अपेक्षित संख्या में पुलिस टीमें तैनात करने के लिए कहा गया जिससे इन व्यक्तियों के घरों की जांच की जा सके। उन्होंने बताया कि 120 पुलिस पार्टियाँ, जिनमें 1000 से अधिक पुलिस कर्मचारी शामिल थे, ने पिछले तीन सालों में हथियार एक्ट के अंतर्गत तीन से अधिक मामलों में शामिल कम से कम 205 व्यक्तियों के घरों पर छापेमारी की।
400 से अधिक मज़बूत नाके लगाए
स्पेशल डीजीपी ने बताया कि इस कार्यवाही का मकसद ऐसे व्यक्तियों के ठिकानों की जांच करने के साथ-साथ यह यकीनी बनाना था कि वह समाज की मुख्य धारा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि समाज विरोधी तत्वों पर नज़र रखने के लिए राज्य भर में 400 से अधिक मज़बूत नाके लगाए गए हैं। इसके इलावा, राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए शुरु की नशों के विरुद्ध जंग ‘‘युद्ध नशों विरुद्ध’’ को लगातार 159वें दिन भी जारी रखते हुये पंजाब पुलिस ने आज 388 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके चलते राज्य भर में 82 एफआईआरज़ दर्ज करके 128 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया है। इससे, 159 दिनों में गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या 25,063 हो गई है।