Saturday, 02 August 2025
देश
MP News: आधी रोटी खाएंगे, बच्चों को पढ़ाएंगे- बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज ने वाल्मीकि समाज को बच्चों को पढ़ाने के लिए किया आह्वान
डेली संवाद, इटारसी।
MP News: अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा का 18वां दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन मध्य प्रदेश
(Madhya Pradesh)
के इटारसी जिले में शनिवार को शुरू हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उज्जैन से राज्यसभा सांसद परम श्रद्धा गुरु जी बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज ने की। उन्होंने समाज को संदेश दिया कि मेरा जीवन वाल्मीकि समाज की सेवा के लिए न्यौछावर है। राष्ट्र के हर जिले में यही मकसद लेकर जा रहा हूं कि आधी रोटी खाएंगे बच्चों को पढ़ाएंगे। बड़ा आदमी बनेंगे झाड़ू नहीं लगाएंगे।
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
अधिवेशन में अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र अजय पदम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन डागर, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश धौलपुर, प्रदेश महासचिव नवीन चंदेल और प्रदेश संगठन मंत्नी ओमप्रकाश परोचिया व पंजाब के पदाधिकारियों के साथ गुरु जी बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज को ब़डी पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
ताकि वह व्यापार, कारोबार और हर क्षेत्र में नौकरियां हासिल कर एक ऊंचे मुकाम तक पहुंच पाएं। उन्होंने कहा कि समाज को अपने ऊपर लगे झाड़ू के कलंक को हटाने के लिए इस कम से हमेशा के लिए तौबा करनी होगी। किसी भी हालत में समाज के बच्चे झाड़ू की नौकरी नहीं करेंगे। अंत में गुरु जी बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज लोगों को साधुवाद दिया।
हर परिवार अपने बच्चों को पढ़ाए लिखाएगा
गुरुजी ने पूरे भारतवर्ष के वाल्मीकि समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा की परिस्थितियों कोई भी हो, चाहे खाना एक टाइम का ही खाना लेकिन वाल्मीकि समाज के बच्चों को शिक्षा हर हाल में दिलानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि वोही समाज आगे बढ़ सकता है, जिसके बच्चे शिक्षा को अपना लेते हैं। हमारे समाज को भी आज एक प्रतिज्ञा लेनी होगी कि हर परिवार अपने बच्चों को पढ़ाए लिखाएगा।