ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 02 June 2026

Punjab News: पंजाब के इस निजी अस्पताल में ग्रेनेड अटैक, मची अफरा-तफरी

मुल्तानी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ग्रेनेड अटैक
मुल्तानी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ग्रेनेड अटैक
डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के एक निजी अस्पताल में ग्रेनेड अटैक हुआ है जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला गुरदासपुर (Gurdaspur) के कस्बा कलानौर में बस स्टैंड के नजदीक स्थित मुल्तानी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्रेनेड फेंका गया है। इस हमले के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।

दूर तक सुनाई दी आवाज

बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी और अस्पताल के कई शीशे टूट गए। इसके साथ ही लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। वहीं अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने अस्पताल और आसपास के क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने की जानकारी सामने आई है।