Tuesday, 28 April 2026
देश
Watermelon Death Case: तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप
डेली संवाद, मुंबई।
Watermelon Death Case: अगर आप भी गर्मियों के मौसम में तरबूज खाने के शौकीन हो तो ये खबर आपको हैरान कर देगी। खबर है कि तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई (
Mumbai
) में तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार ने शाम को बिरयानी खाई थी और फिर रात में घर पर रखा तरबूज खाया। कुछ ही घंटों बाद सभी को गंभीर उल्टी-दस्त की शिकायत हुई।
किसी की भी जान नहीं बची
हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन किसी की भी जान नहीं बचाई जा सकी। डॉक्टरों का कहना है कि शरीर में किसी प्रकार का टॉक्सिन गया हो सकता है, जिससे यह स्थिति बनी।