ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 01 August 2026

Haryana News: 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान के तहत होगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

Haryana News: 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान के तहत होगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तहत संचालित ‘मेरा युवा भारत (My Bharat)’ अभियान के अंतर्गत ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ पहल शुरू की गई है। इस अभियान के तहत देशभर के युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, उन्हें समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना तथा उनकी रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।

ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते

अभियान के तहत आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं की थीम ‘नशा मुक्ति’ और ‘विकसित भारत’ पर आधारित होगी। प्रतिभागियों को इन्हीं विषयों से जुड़े विभिन्न प्रतियोगिता वर्गों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के इच्छुक युवा ‘My Bharat’ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद वे निर्धारित प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन कर सकेंगे।