ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 12 August 2026

Punjab News: दर्दनाक हादसा, साइकिल रेहड़ी समेत नहर में गिरा 14 साल का मासूम, तलाश जारी

Punjab News: दर्दनाक हादसा, साइकिल रेहड़ी समेत नहर में गिरा 14 साल का मासूम, तलाश जारी

डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: पटियाला के नाभा इलाके के गांव भोड़े में एक दर्दनाक हादसे के बाद मातम का माहौल है। यहां 14 वर्षीय बच्चा साइकिल रेहड़ी समेत अचानक नहर में गिर गया। हादसे के बाद परिवार और गांव के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, बच्चा अपनी दादी के साथ खेतों से पशुओं के लिए हरा चारा लेने जा रहा था। इसी दौरान वह साइकिल रेहड़ी समेत नहर में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अनाउंसमेंट करवाई गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण नहर के किनारे पहुंच गए।

गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची

हादसे की जानकारी मिलने पर गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंची और नहर में बच्चे की तलाश शुरू कर दी। स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि बच्चा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।