ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 27 November 2026

Punjab News: नंगल में ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ सनातन संध्या समारोह में पहुंचे CM भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और दीपक बाली

Punjab News: नंगल में ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ सनातन संध्या समारोह में पहुंचे CM भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और दीपक बाली

डेली संवाद, नंगल। Punjab News: पंजाब सरकार की ओर से नंगल में आयोजित ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ सनातन संध्या समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शिरकत की। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एवं जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज दीपक बाली भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस धार्मिक समारोह में भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया।

सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक

इस अवसर पर दीपक बाली ने कहा कि ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ जैसे धार्मिक आयोजन हमारी समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति और सद्भावना की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत

उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक पहचान उसकी धार्मिक परंपराओं और आपसी सौहार्द में निहित है। धार्मिक आयोजन लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का माध्यम बनते हैं।

1014131850.jpg

तरक्की के लिए प्रार्थना

समारोह के दौरान भगवान शिव जी के चरणों में सभी के सुख-समृद्धि, पंजाब की खुशहाली, शांति और निरंतर तरक्की के लिए प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, अरविंद केजरीवाल और दीपक बाली की मौजूदगी ने समारोह को राजनीतिक और धार्मिक दृष्टि से चर्चा का विषय बनाया।