Tuesday, 27 January 2026
पंजाब
Punjab News: नार्को-आर्म्स तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हेरोइन और हथियारों सहित 4 गिरफ्तार
डेली संवाद, अमृतसर।
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस (सीपी) ने सीमा पार से संचालित नार्को-आर्म्स तस्करी मॉड्यूल के चार सदस्यों को 1.5 किलो हेरोइन और 1.98 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।
34 जिंदा कारतूस बरामद
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जसकिंदर सिंह उर्फ सिकंदर, हरपाल सिंह, गुरमुख सिंह और सुखदीप सिंह के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी गांव रणियां, अमृतसर ( Amritsar ) के निवासी हैं। हेरोइन और ड्रग मनी की बरामदगी के अलावा, पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से दो आधुनिक पिस्तौलें—एक 9 एमएम और एक .30 बोर—तथा पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (पीओएफ) में निर्मित 34 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अपने विदेशी हैंडलरों की मिलीभगत से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाकिस्तान-स्थित तस्करों के संपर्क में थे। उन्होंने बताया कि आरोपी अपने हैंडलरों के निर्देशों पर ड्रोन के जरिए सीमा पार से भेजी जा रही अवैध हथियारों और हेरोइन की खेपों को प्राप्त कर पंजाब के विभिन्न हिस्सों में उनकी आपूर्ति कर रहे थे।