Friday, 14 November 2025
एजुकेशन
Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय बाल दिवस
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय बाल दिवस (
National Children's Day
)। जिसका नेतृत्व ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा की देख रेख में हुआ।
National Children's Day celebrated by St. Soldier[/caption]
छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार की स्पोर्ट्स प्रतियोगिताएं रखी
छात्रों ने इस दिवस स्टाफ मेंबर छात्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की वेशभूषा में परिसर में उपस्तिथ हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिभा को फूल अर्पित कर की गई। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, न्यू डिफेन्स कॉलोनी, जालंधर के प्रिंसिपल श्रीमती बबीता शर्मा ने छात्रों को इस दिन महत्वता के बारे में बताया। [caption id="attachment_92446" align="aligncenter" width="1200"]
National Children's Day celebrated by St. Soldier[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
इस दिन की ख़ास बात यह थी कि स्कूल में कार्निवल का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार की स्पोर्ट्स प्रतियोगिताएं रखी गई। जिसमें 'रिंग दा आइटम्स', फ्रॉग रेस, सैक रेस, मिक्की माऊस, वॉलीबाल, टग ऑफ वॉर, बास्केटबाल, हाई जम्प, लॉन्ग जम्प, बैलेंस रेस, पिक एंड कलेक्ट दा बॉल आदि प्रतियोगिता शामिल थी, इसके इलावा छात्रों को उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए मोटिवेशनल मूवीज भी दिखाई गई।