Tuesday, 16 December 2025
देश
National Herald ED Case: सोनिया और राहुल गांधी को बड़ी राहत, कोर्ट ने खारिज की ED की शिकायत
डेली संवाद, नई दिल्ली।
National Herald ED Case: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी को कोर्ट ने राहत दे दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोनिया गांधी (
Sonia Gandhi
) परिवार को बड़ी राहत दी है। बताया जा रहा है कि अदालत ने मामले में मंगलवार को ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है।
कोर्ट के स्पेशल जज ने अपने आदेश में कहा कि यह मामला किसी FIR पर आधारित नहीं, बल्कि एक निजी शिकायत पर आधारित है। इसलिए ED की ओर से प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत दायर शिकायत विचार योग्य नहीं है।