Tuesday, 30 June 2026
पंजाब
National Teachers Award: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित; इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई
डेली संवाद, चंडीगढ़।
National Teachers Award: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने ‘नेशनल अवॉर्ड फॉर टीचर्स 2026’ के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पुरस्कार देश के शिक्षकों को दिए जाने वाले सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है। इसका उद्देश्य उन शिक्षकों को सम्मानित करना है जिन्होंने विद्यालयी शिक्षा के माध्यम से देश के भविष्य को संवारने में उत्कृष्टता, नवाचार और समर्पण का परिचय दिया है।
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब के इच्छुक शिक्षक इस पुरस्कार के लिए http://nationalawardstoteachers.education.gov.inपर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए सभी नियमित शिक्षक तथा स्कूल प्रमुख/इंचार्ज पात्र हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।