Saturday, 31 January 2026
एजुकेशन
DIPS News: संघर्ष से सफलता तक: डिप्स कॉलेज ढिलवां के नवअंश सिद्धू ने रचा प्रेरणादायक इतिहास
डेली संवाद, जालंधर।
DIPS News: जहाँ इच्छाशक्ति मज़बूत हो, वहाँ परिस्थितियाँ हार मान लेती हैं। डिप्स कॉलेज, ढिलवां के छात्र नवअंश सिद्धू की सफलता आज इसी सत्य की सशक्त मिसाल बनकर उभरी है।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाने का सपना नवअंश की आँखों में था, लेकिन आर्थिक बाधाएँ उनकी राह में दीवार बनकर खड़ी थीं। ऐसे समय में पंजाब सरकार की पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना और डिप्स संस्थान के निरंतर सहयोग, विश्वास और हौसला-अफ़ज़ाई ने उनके सपनों को पंख दिए। डिप्स के मार्गदर्शन और सहयोग से नवअंश ने न केवल कॉलेज में प्रवेश पाया, बल्कि आत्मविश्वास के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाए।