ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 01 June 2026

Navjot Kaur Sidhu: विधानसभा चुनावों को लेकर नवजोत कौर सिद्धू ने किया बड़ा ऐलान

Navjot Kaur Sidhu: विधानसभा चुनावों को लेकर नवजोत कौर सिद्धू ने किया बड़ा ऐलान
डेली संवाद, पंजाब। Navjot Kaur Sidhu: पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू (Navjot Kaur Sidhu) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है खबर है कि नवजोत कौर ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। मिली जानकारी के मुताबिक नवजोत कौर सिद्धू (Navjot Kaur Sidhu) ने पटियाला शहरी विधानसभा क्षेत्र से 2027 के विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि वह अपनी नवगठित भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ेंगी।

सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

बता दें कि इससे पहले उन्होंने यह भी घोषणा की थी कि भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि मैं तीन साल की उम्र से ही सामाजिक कार्यों के लिए घर से बाहर जाती थी। मैं एक समाजसेवी हूं, राजनेता नहीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब उन्हें यह एहसास हुआ कि कोई भी पार्टी पंजाब के लिए कुछ नहीं कर रही है, तब भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी सामने आई। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे 117 विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की तलाश करने की जिम्मेदारी सौंपी है और मैं लोगों के बीच जाकर यह काम कर रहा हूं।