ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 19 April 2026

Nayab Singh Saini: सीएम सैनी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- “अटकाओ, लटकाओ और भटकाओ” की राजनीति कर रही है कांग्रेस

Nayab
डेली संवाद, रोहतक। Nayab Singh Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने रोहतक में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के विकास से जुड़ी हर योजना का कांग्रेस लगातार विरोध करती आई है और “अटकाओ, लटकाओ और भटकाओ” की राजनीति में लगी हुई है। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने अपने संबोधन में कहा कि महिला आरक्षण से जुड़े नारी शक्ति वंदन बिल को रोककर कांग्रेस ने लोकतंत्र की मर्यादा को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर उन्हें व्यक्तिगत रूप से पीड़ा है, क्योंकि यह केवल एक राजनीतिक मामला नहीं बल्कि देश की आधी आबादी के सम्मान से जुड़ा विषय है।

नारी शक्ति का अपमान हुआ

सीएम नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने संसद की कार्यवाही का जिक्र करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन बिल को गिराने का प्रयास महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि “संसद जैसी सर्वोच्च संस्था में नारी शक्ति का अपमान हुआ है।” सीएम नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने विपक्ष की तुलना महाभारत के पात्रों से करते हुए कहा कि आज के “दुर्योधन और दुशासन” चाहे जितनी कोशिश कर लें, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) जैसे नेतृत्व को नहीं रोक पाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संकल्प नारी सम्मान, नारी अधिकार और नारी नेतृत्व को आगे बढ़ाना है, जबकि कांग्रेस के पास न तो नीति है, न नीयत और न ही नेतृत्व।

नकारात्मक राजनीति उजागर

सीएम नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्षी दल महिला आरक्षण बिल को रोककर जश्न मना रहे हैं, जिससे उनकी नकारात्मक राजनीति उजागर हो गई है। सीएम के अनुसार, कांग्रेस हमेशा उन नीतियों का विरोध करती रही है जो देश को आगे बढ़ाने के लिए लाई जाती हैं। सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस को डर है कि अगर महिलाएं सशक्त हो गईं, तो उनकी राजनीति खत्म हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सीएम नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने दावा किया कि देश की महिलाएं इस अपमान को कभी नहीं भूलेंगी और आने वाले चुनावों में इसका जवाब देंगी। उन्होंने आगे कहा कि 2029 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का “सुपड़ा साफ” हो जाएगा और पार्टी राजनीतिक रूप से हाशिए पर चली जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगातार अपशब्दों का इस्तेमाल करता है, लेकिन महिलाओं के सम्मान का भी ध्यान नहीं रखता। [caption id="attachment_103977" align="aligncenter" width="1200"] Nayab Singh Saini Nayab Singh Saini[/caption]

परिसीमन की आवश्यकता

देश में जनसंख्या और परिसीमन के मुद्दे पर बोलते हुए सीएम सैनी ने कहा कि 142 लोकसभा सीटों पर जनसंख्या 20 लाख से अधिक हो चुकी है, ऐसे में परिसीमन की आवश्यकता है और सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 तक की जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इस दिशा में भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया और महिलाओं के अधिकारों को लेकर केवल दिखावा किया। सीएम नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने कांग्रेस पर झूठ फैलाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “हर सुबह दिल्ली से झूठ का एक ट्रक पूरे देश में भेजा जाता है।” उनके अनुसार, कांग्रेस लोगों को भ्रमित करने की राजनीति कर रही है और अब उसके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि संविधान को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि असल में खतरा कांग्रेस के अस्तित्व को है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब अपने अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है।

भाजपा के पक्ष में समर्थन

महिलाओं के अधिकारों पर बोलते हुए सीएम नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने कहा कि कांग्रेस ने अपने लंबे शासनकाल में महिलाओं के सम्मान के लिए कोई ठोस काम नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण के नाम पर केवल समितियां बनाईं, जो बाद में निष्क्रिय हो गईं। [caption id="attachment_73533" align="aligncenter" width="1200"] Nayab Singh Saini Nayab Singh Saini[/caption] सीएम नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की भागीदारी को अधिकार के रूप में देखा है, न कि किसी दया या कृपा के रूप में। उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना और परिसीमन के बाद इस कानून को लागू करने की योजना थी, लेकिन अब इसे अलग कर महिलाओं को जल्द अधिकार देने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। अपने संबोधन के अंत में सीएम नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने कहा कि विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा देश के सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि यह विरोध केवल एक बिल का नहीं, बल्कि नारी सम्मान के खिलाफ है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश की जनता, विशेषकर महिलाएं, इस मुद्दे पर विपक्ष को जवाब देंगी और भाजपा के पक्ष में समर्थन देंगी।